छत्तीसगढ़ में कई ऐसी खतरनाक सड़के हैं, जहां ड्राइविंग करना आसान नहीं है। इन सड़कों पर ड्राइवर को हर पल अपनी जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। इसके बावजूद भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आज हम आपको छत्तीसगढ़ की 10 सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में बताएंगे, जहां जाने से पहले आप सौ बार सोचेंगे।
1. केशकाल घाटी, कोंडागांव
कोंडागांव की केशकाल घाटी ऊपर से जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी ही खतरनाक भी है। यह बस्तर को भारत के अन्य शहरों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है, जिसे बस्तर का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं क्योंकि दूसरी ओर से आने वाली गाड़ियां दिखाई नहीं देतीं।
2. चिल्फी घाटी, कवर्धा
चिल्फी घाटी पर्यटक स्थल के रूप में जानी जाती है, लेकिन यहां की सड़कें बेहद खतरनाक हैं। छोटे-बड़े कई अंधे मोड़ होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह सड़क मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली व्यस्त सड़कों में से एक है।
3. केदार घाटी, बिलासपुर
बिलासपुर से पेंड्रा को जोड़ने वाली यह सड़क घने जंगलों के बीच स्थित है और खतरनाक अंधे मोड़ों से भरी हुई है। दूसरी ओर से आने वाली गाड़ियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
4. बोतलरानी घाटी, राजनांदगांव
पहाड़ों को काटकर बनाई गई यह सड़क बेहद खूबसूरत दिखती है, लेकिन यहां के अंधे मोड़ बहुत खतरनाक हैं। बड़े गाड़ियों की आवाजाही कम है, लेकिन भविष्य में यह सड़क भी केशकाल घाटी को टक्कर दे सकती है।
5. चिरमिरी
बिना मशीनों के पहाड़ों को काटकर बनाई गई यह सड़क बिलासपुर को चिरमिरी से जोड़ती है। अपने 36 खतरनाक मोड़ों के कारण यह सड़क बेहद प्रसिद्ध और खतरनाक है।
6. दरभा घाटी, सुकमा
दरभा घाटी नक्सलवाद के कारण बेहद खतरनाक मानी जाती है। 25 मई को हुई घटना को छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरा भारत याद रखता है। नक्सलवाद के कारण यह सड़क बेहद खतरनाक है।
7. पल घाट, खरसिया
रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक में स्थित यह घाट दिखने में साधारण लगता है, लेकिन यहां कई खतरनाक मोड़ हैं। हालांकि, इस सड़क पर आवाजाही कम होती है, लेकिन यह भी खतरनाक सड़कों में से एक है।
8. मैनपाट घाटी, अंबिकापुर
अंबिकापुर और दरिमा को जोड़ने वाली मैनपाट घाटी की सड़क बेहद खूबसूरत दिखती है, लेकिन यहां कई खतरनाक अंधे मोड़ हैं। बारिश और ठंड के दिनों में यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती है।
9. सलवार घाटी, बैरागढ़ से लालघाटी
राजनांदगांव जिले की दूसरी सबसे खतरनाक सड़क है, जहां टेढ़े-मेढ़े मोड़ और ऊंची पहाड़ी के कारण दुर्घटनाओं की संभावना रहती है।
10. सोगर घाटी, जसपुर
जसपुर की सोगर घाटी अपने छोटे-बड़े अंधे मोड़ों के कारण प्रसिद्ध है। यह घाटी दिखने में खूबसूरत है, लेकिन यहां की सड़क बेहद खतरनाक है।

