स्टार्टअप – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Wed, 04 Dec 2024 14:23:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png स्टार्टअप – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 फिशरी साइंस के छात्र रहे गंगाधर मछली पालन से बने लखपति, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेकर शुरू किया मत्स्य पालन, अब हो रही लाखों में कमाई https://chhattisgarhstate.com/gangadhar-a-student-of-fishery-science/ https://chhattisgarhstate.com/gangadhar-a-student-of-fishery-science/#respond Wed, 04 Dec 2024 14:22:59 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=3002 फिशरी साइंस के छात्र रहे गंगाधर मछली पालन से बने लखपति, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेकर शुरू किया मत्स्य पालन, अब हो रही लाखों में कमाई

मछली पालन का काम है फायदे का सौदा, पहले काम की बारीकियां सीखी फिर काम शुरू किया, खुशी है कि कभी खुद अभावों में जिए, अब दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम हूं – गंगाधर

सरगुजा जिले के विकासखण्ड मैनपाट के ग्राम काराबेल निवासी मत्स्य पालक गंगाधर पैंकरा बताते हैं कि मछली पालन का काम काफी फायदे का सौदा है। पहले इस काम की बारीकियां सीखी फिर काम शुरू किया, खुशी है कि कभी खुद अभावों में जिए, अब दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम हूं। सिर्फ नौ महीने में ही लगभग 10 लाख का मुनाफा कमाने वाले काराबेल के गंगाधर ने और लोगों को भी रोजगार दिया है। लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम कुंवरपुर जलाशय में गंगाधर 18 नग केज स्थापना कर आसपास के ग्रामीणों के साथ मछली पालन का काम कर रहे हैं।

गंगाधर कवर्धा के मात्स्यिकीय महाविद्यालय से बैचलर्स ऑफ फिशरी साइंस के छात्र रह चुके हैं। वे बताते हैं कि मुझे मत्स्य पालन विषय में स्नातकोत्तर की भी इच्छा थी, परन्तु परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि आगे की पढ़ाई कर पाता। वर्ष 2018 में पढ़ाई पूरी करके इसी क्षेत्र में करियर बनाने का सोचा। पर इससे पहले जरूरी था कि फील्ड में भी इसकी बारीकियों को समझा जाए। मैंने तब कुछ मत्स्य फर्मों में काम करना शुरू किया। मत्स्य फर्मों में काम को अनुभव तो मिला पर पैसे कम थे। हम 4 भाई हैं, पिताजी ने किसी तरह खेती-बाड़ी कर शिक्षा को प्राथमिकता देकर सभी को शिक्षित किया। एक सामान्य कृषक परिवार में पैसों की जरूरूत तो हमेशा बनी ही रहती है।

ALSO READ THIS :- पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन एड्रेस कैसे अपडेट करें? जानिए

वर्ष 2023 में गंगाधर ने अपना काम शुरू करने के फैसला लिया और मछली पालन विभाग में सम्पर्क किया। उन्होंने लखनपुर के कुंवरपुर जलाशय में 18 नग केज स्थापना कर मत्स्य पालन के लिए आवेदन किया, जहां विभाग से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 60 प्रतिशत यानि लगभग 32 लाख अनुदान राशि की स्वीकृति मिली और हितग्राही अंशदान व्यय कर केज की स्थापना की और मत्स्य बीज 2200 नग प्रति केज के मान से लगभग 40000 मत्स्य बीज का संचय किया। वे बताते हैं कि अब तक 33.44 लाख रुपए की कीमत के लगभग 35 टन मत्स्य विक्रय किया गया है, मछली के उत्पादन के बाद इसे थोक मार्केट में रेनुकूट (उत्तर प्रदेश), बनारस (उत्तर प्रदेश), अम्बिकापुर, और बिलासपुर आदि शहरों में बेचा गया। जिससे उन्हें लगभग 9 महीनों में ही लगभग 10 लाख रुपए तक का मुनाफा हुआ। वे बताते हैं कि अपनी ओर से जो लागत लगी थी, वो भी वसूल हो गई और साथ ही बड़ा मुनाफा भी हुआ। मछली उत्पादन और विक्रय के व्यवसाय से उनके जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है और आज वे अपने साथ-साथ केज में अन्य 8-10 लोगों को रोजगार देने में सक्षम हुए हैं। शासन कि किसान हितैषी योजनाओं ने आज पढ़े-लिखे युवाओं का ध्यान कृषि एवं अन्य कृषि सम्बन्धी गतिविधियों की ओर खींचा है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन,मछलीपालन जैसे कार्य से युवा समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं और खूब मुनाफा कमा रहे हैं।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/gangadhar-a-student-of-fishery-science/feed/ 0
ऐसे करे मशरुम की खेती होगी तगड़ा मुनाफा ! https://chhattisgarhstate.com/do-mushroom-farming-like-this-and-you-will-get-huge-profits/ https://chhattisgarhstate.com/do-mushroom-farming-like-this-and-you-will-get-huge-profits/#respond Mon, 10 Jun 2024 08:07:47 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2483 देश में मशरूम की खेती से कई किसान मालामाल हो रहे हैं। ऐसे में सफेद बटन मशरूम की खेती से किसान कई गुना मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप सफेद बटन मशरूम की खेती करना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ एक एसी या हवादार कमरा या फिर झोपड़ी की जरूरत होगी, क्योंकि 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के तापमान में इसकी उपज अच्छी होती है। कुछ केमिकल्स को मिलाकर खाद तैयार कर लें, जो लगभग एक हफ्ते में तैयार होती है। खाद तैयार होने के बाद कमरे में किसी सख्त जगह पर 6 से 8 इंच मोटी परत बिछाकर मशरूम के बीज को लगाकर उसे तैयार किए गए कंपोस्ट खाद से ढक दें।

अगर आप मशरूम की खेती के लिए कंपोस्ट खाद तैयार करना चाहते हैं, तो गेहूं या धान का भूसा और मुर्गी की बीट को कम से कम सात परतों में फैलाकर पानी से अच्छी तरह छिड़काव करें। लगभग 18 घंटे बाद इसमें जिप्सम या फिर कोई कीटनाशक डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें। गीलापन कम होते ही पानी का छिड़काव कर दें। इसमें जिप्सम का प्रयोग अधिक करें। अंत में 10 एमएल मेलाथियान 5 लीटर पानी में मिलाकर छिड़क दें। आप देखेंगे कि 5 दिन में आपका कंपोस्ट पूरी तरह से खाद के रूप में तैयार हो जाएगा। कंपोस्ट तैयार होने के बाद इसमें से मीठे फल की खुशबू आने लगेगी। अब इसको पोटलियों में भरकर मशरूम उगा सकते हैं।

सफेद बटन मशरूम की खेती में 10,000 से लेकर ₹1 लाख तक शुरुआती लागत आ सकती है। दरअसल, 1 किलो मशरूम उगाने में 25 से ₹30 की लागत आती है, वहीं बाजार में बढ़िया क्वालिटी के सफेद बटन मशरूम की कीमत लगभग 250 से 300 किलो तक है। इस तरह इसमें 10 गुना तक मुनाफा कमाया जा सकता है। मशरूम के बीज लगाने के करीब 45 दिन में ही यह कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। मशरूम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/do-mushroom-farming-like-this-and-you-will-get-huge-profits/feed/ 0
इन आइडियाज के साथ शुरु करे अपना स्टार्टअप,मिलेगा 100% सफलता https://chhattisgarhstate.com/start-your-startup-with-these-ideas-you-will-get-100-success/ https://chhattisgarhstate.com/start-your-startup-with-these-ideas-you-will-get-100-success/#respond Sun, 09 Jun 2024 10:13:40 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2476 नौ ऐसे स्टार्टअप आइडियाज़ जो बदल देगी आपकी किस्मत,यह स्टार्टअप आइडियाज़ विदेशों में तो बहुत पॉपुलर हैं लेकिन भारत में अभी तक कोई इन्हें सही तरीके से नहीं कर रहा है। ये बिज़नेस आइडियाज़ ऐसे हैं, जिनके लिए भारत में मार्केट बहुत बड़ा है और अगर आप इन्हें अभी शुरू करते हैं तो आपको फर्स्ट मूवर एडवांटेज मिल सकता है।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 1: कंटेंट कैफेस इन्फ्लुएंस मार्केटिंग का आज बहुत बड़ा मार्केट है। 2025 तक यह 20000 करोड़ तक पहुँचने वाला है। हम सभी जानते हैं कि हमारे आसपास कई लोग कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं, लेकिन उनके पास एक डेडिकेटेड स्पेस और शूटिंग व एडिटिंग के उपकरण नहीं होते। आप कंटेंट कैफेस बना सकते हैं जहां ये क्रिएटर्स अपने कंटेंट शूट कर सकें, और स्टूडियो रेंट पर ले सकें। यह एक बेहतरीन बिज़नेस मॉडल हो सकता है।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 2: मोबाइल स्टीम कार वॉश एंड डिटेलिंग कार वॉश में बहुत समय और पानी लगता है। स्टीम कार वॉश केवल 10% पानी का उपयोग करता है और कम समय में काम हो जाता है। आप इसे ऑन-द-गो सर्विस में बदल सकते हैं। बस एक पुरानी गाड़ी में स्टीम टैंक और उपकरण सेटअप करें और मॉल्स, ऑफिस स्पेसेस जैसी जगहों पर अपनी सेवाएं प्रदान करें।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 3: असाई बाउल्स असाई बाउल्स कोविड के दौरान बहुत पॉपुलर हुए थे क्योंकि वे स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। आप एक सब्सक्रिप्शन बेस मॉडल बना सकते हैं और इन्हें जिम गोअर्स और न्यूट्रिशन-फोकस्ड लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में दे सकते हैं। इसे क्लाउड किचन या घर से भी शुरू किया जा सकता है।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 4: सैलेड बार आउटसाइड द जिम आप जिम के बाहर सैलेड बार काउंटर सेटअप कर सकते हैं, जहां जिम गोअर्स अपनी प्रोटीन रिक्वायरमेंट पूरी कर सकें। मेन्यू में प्रोटीन पैक फूड रखें और उन्हें अपने सैलेड को कस्टमाइज करने का विकल्प दें।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 5: कैंपिंग इक्विपमेंट ऑन रेंट कैंपिंग इक्विपमेंट बहुत महंगे होते हैं और लोग साल में एक बार कैंपिंग के लिए इन्हें खरीदते नहीं हैं। आप इन इक्विपमेंट्स को होलसेल में खरीदकर रेंट पर दे सकते हैं। कैंपिंग ग्रुप्स को टारगेट करें और उन्हें रेंटल सेवाएं प्रदान करें।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 6: हाइपरग्लाइड बैग हाइपरग्लाइड बैग एक इनोवेटिव प्रोडक्ट है, जो ट्रैकर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह बैग चलते वक्त आपके मोशन के हिसाब से मूव नहीं करता और शॉक्स को अब्जॉर्ब करता है। कैंपिंग और टूरिज्म इंडस्ट्री के बढ़ने के साथ यह प्रोडक्ट वायरल हो सकता है।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 7: 3D होलोग्राफिक बिलबोर्ड्स न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में आपने 3D होलोग्राफिक बिलबोर्ड्स देखे होंगे। इसमें एडवर्टाइजिंग के लिए 3D होलोग्राम टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है, जो कैप्टिवेटिंग और इमर्सिव डिस्प्लेज जनरेट करता है। यह टेक्नोलॉजी भारत में ऐड्स के लिए यूज़ नहीं की गई है, जबकि यह एक बड़ा अनटैप्ड मार्केट है।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 8: स्विचेबल फिल्म्स एंड ग्लासेस स्विचेबल फिल्म्स और ग्लासेस एक बहुत ही इनोवेटिव प्रोडक्ट है, जो एक बटन दबाने पर ट्रांसपेरेंट से ब्लर हो सकते हैं। इन्हें प्रोजेक्टर स्क्रीन के रूप में भी यूज़ किया जा सकता है और फोन से कंट्रोल किया जा सकता है। यह प्रोडक्ट भारत में बहुत ज़रूरी हो गया है क्योंकि हमारी प्राइवेसी खत्म हो रही है।

स्टार्टअप आइडिया नंबर 9: फूड ट्रक्स फूड ट्रक्स एक पॉपुलर बिज़नेस है जो यूएस में बहुत फैल चुका है। आपको एक मिनीवैन या सेकंड हैंड ट्रक चाहिए, जिसे आप रिफर्बिशमेंट सेटअप कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप लोकेशंस बदल सकते हैं और अलग-अलग क्राउड को टारगेट कर सकते हैं। यह एक लो-इन्वेस्टमेंट और हाई-प्रॉफिट बिज़नेस है।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/start-your-startup-with-these-ideas-you-will-get-100-success/feed/ 0