Uncategorized – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Fri, 17 Jan 2025 09:55:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png Uncategorized – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 Animals damaging crops: हिरणों के झुंड रात में कर रहे है ग्रामीणों के फसलों को सफा चट,ग्रामीण परेशान जाने क्या है पूरा मामला https://chhattisgarhstate.com/animals-damaging-crops-herds-of-deer-are-destroying-villagers-crops-at-night-chatta-villagers-are-worried-dont-know-what-is-the-whole-matter/ https://chhattisgarhstate.com/animals-damaging-crops-herds-of-deer-are-destroying-villagers-crops-at-night-chatta-villagers-are-worried-dont-know-what-is-the-whole-matter/#respond Fri, 17 Jan 2025 09:55:28 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=3018

हिरणों का झुंड रात को किसानों का फसल कर रहे चौपट

उदयपुर सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र उदयपुर के कर्म कटरा के आसपास के गांव में जंगली जानवर हिरण(Animals damaging crops) और सूअर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार फूनगी जजगी मानपुर उपका पारा के किसानों ने बताया कि जंगली जानवर हिरण कोटरा सांभर नीलगाय और सुवर खेतों में रात को आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है।

कर्म कट्ठरा जंगल में निवास करने वाले जंगली जानवरों को आस पास के गांवों में रात को निकलकर खेतों में पहुंच फसलों को खा रहे है। जिससे किसानों को रात को रतजगा करना पड़ रहा है।

हिरणों से फसल बचाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई उपाय नहीं किया गया है न ही कुछ मुआवजा राशि प्रदान करते है।

ग्राम जजगी के किसान दुर्गादास की पत्नी के बताया कि रात में हिरणों से फसल को बचाने के लिए दोनों पति पत्नी को खलिहान में ही रात को सोना पड़ता है। उसने यह भी बताया कि खेतों में रात को गेहूं के फसल को चर कर नष्ट कर दे रहे है, एक एकड़ अरहर दाल के फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिए है और इस वर्ष दाल का फसल जंगली जीव पूरी तरह से खत्म कर दिए हैं जिससे उन्हें दाल खरीदना पड़ेगा।

बरसात के दिन में हाथियों ने कई वर्षों से कई एकड़ धान के फसल को कुचला और खाया नष्ट किया जिसका मुआवजा राशि आज तक प्रदान नहीं किया गया है और अभी शीतऋतु में हिरण और सुवर खेतों में लगे फसल को खाकर खत्म कर रहे हैं।

ALSO READ THIS :- Smartphone data leak: सावधान! इन खतरनाक ऐप्स को तुरंत डिलीट करें, आपका फोन हो सकता है फ्रॉड का शिकार

फूनगी में भी रात को हिरणों के दल ने खेत में लगे आलू के फसल को नुकसान पहुंचाया है वहीं जगन्नाथपुर में भी खेतों में हिरणों ने खेतों में लगे फसल को नष्ट कर रहे हैं।

कर्म कट्ठरा जंगल के आसपास के गांव में हिरणों और सुवर के दल ने खेत में लगे फसलों को लगातार चराई से खत्म हो रहा है।

किसानों ने चिन्ता जताई है कि खेतों में लगे फसलों को बचाना अब मुश्किल हो गया है। फसलों को बचाने के लिए करंट लगाने से जंगली जानवरों का मौत होने का संभावना रहता है जिससे आसपास के किसान भाइयों ने घिराव तो किया है लेकिन घिरावा तोड़ फसल को नष्ट कर रहे है जिससे आसपास के किसान काफी चिंतित हैं।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/animals-damaging-crops-herds-of-deer-are-destroying-villagers-crops-at-night-chatta-villagers-are-worried-dont-know-what-is-the-whole-matter/feed/ 0
Smartphone data leak: सावधान! इन खतरनाक ऐप्स को तुरंत डिलीट करें, आपका फोन हो सकता है फ्रॉड का शिकार https://chhattisgarhstate.com/smartphone-data-leak-be-careful-delete-these-dangerous-apps-immediately/ https://chhattisgarhstate.com/smartphone-data-leak-be-careful-delete-these-dangerous-apps-immediately/#respond Fri, 17 Jan 2025 09:38:14 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=3014 स्मार्टफोन में मौजूद कुछ ऐप्स की वजह से लाखों यूजर्स का डेटा साइबर(Smartphone data leak) अपराधियों के हाथ लग गया है। एक ऐसे ही डेटा ब्रीच की जानकारी सामने आई है, जिसमें लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के डिवाइस के लोकेशन की जानकारी हैकर्स तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में मौजूद डेटिंग ऐप्स, गेम्स और ई-मेल के जरिए हैकर्स आपके डिवाइस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। एक हैकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया है कि इन ऐप्स में मौजूद ट्रैकर का इस्तेमाल करके यूजर्स को एडवर्टिजमेंट दिखाया गया है।

रिसर्च फर्म PredictaLabOff के CEO के मुताबिक, हैकर्स ने लोकेशन डेटा फर्म Gravy Analytics से लाखों Android और iOS यूजर्स के डिवाइस की सटीक लोकेशन डिटेल कलेक्ट करके उसे लीक किया है। इनमें से ज्यादातर iPhone यूजर्स थे, जो iOS 14.5 या इससे नीचे के वर्जन का इस्तेमाल कर रहे थे। 404 मीडिया की हाल में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर ने दावा किया है कि वो इन ऐप्स के जरिए यूजर्स की लोकेशन की जानकारी प्राप्त करके उसे एडवर्टाइजमेंट के लिए इस्तेमाल करके मॉनिटाइज किया है।

ALSO READ THIS : Rakasganda Waterfall: प्राकृतिक सौंदर्य और शांति का अनुभव: यह जलप्रपात पर्यटकों की होती है पहली पसंद…. पत्थरों के बीच कलकल कर बहती जलधारा निर्मित करती है मनोरम दृश्य

हैकर ने इसके लिए क्लाउड बेस्ड स्टोरेज डेटा का इस्तेमाल किया है। 4 जनवरी को हुए डेटा ब्रीच में इस बात की जानकारी पता चली है। हैकर्स ने स्मार्टफोन में मौजूद कई लोकप्रिय ऐप्स के लोकेशन को ट्रैक किया है। इनमें से ज्यादातर ऐप्स के लाखों में डाउनलोड्स हैं। प्रेडिक्टा लैब के CEO के मुताबिक, हैकर्स के पास यूजर्स के डिवाइस की लोकेशन से जुड़ा 1.4GB डेटा था, जिसे लीक किया है। इस डेटा में कई ऐसे लोकेशन की भी जानकारी भी शामिल हैं, जो अमेरिकी मिलिट्री बेस और व्हाइट हाउस के पास पाई गई है।

डेटा ब्रीच में 3,455 लिस्ट में Android यूजर्स का डेटा है। जिन ऐप्स के जरिए डेटा लीक हुआ है उनमें लोकप्रिय डेटिंग ऐप Tinder का नाम शामिल है। इसके अलावा Grindr, Candy Crush, MyFitnessPal, Subway Surfers, Tumblr और Microsoft 365 जैसे लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल हैं। लीक हुए डेटा में डिवाइस के लोकेशन के साथ एडवर्टिजमेंट आईडी भी शामिल है।iOS 14.5 और पुराने Android ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को तुरंत इन ऐप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए। साथ ही, यूजर्स को अपने फोन को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अपडेट करना होगा। ऐसा करने के आपके स्मार्टफोन की सिक्योरिटी बेहतर हो जाएगी और हैक होने का खतरा नहीं रहेगा।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/smartphone-data-leak-be-careful-delete-these-dangerous-apps-immediately/feed/ 0
The blind world of reels: सोशल मीडिया, रील्स की लत कैसे बर्बाद कर रही है हमारा दिमाग?” जानिए क्या आप भी इसके शिकार हैं? https://chhattisgarhstate.com/the-blind-world-of-reels-how-the-addiction-of-social-media-reels-is-ruining-our-brain-know-whether-you-are-also-a-victim-of-it/ https://chhattisgarhstate.com/the-blind-world-of-reels-how-the-addiction-of-social-media-reels-is-ruining-our-brain-know-whether-you-are-also-a-victim-of-it/#respond Wed, 04 Dec 2024 10:48:37 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2996 इंटरनेट की दुनिया में आज आधुनिक मोबाइल होना कोई बड़ी बात नहीं है। हमारे आस-पास ऐसे कई लोग हैं जो इंस्टाग्राम, टिकटॉक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घंटों रील्स देखने में गुजार लेते हैं। बिना सोचे-समझे घंटों स्क्रॉल करते रहते हैं। कई बार इस तरह के वीडियो हमारे लिए कोई मतलब के नहीं होते। अगर आपके आस-पास कोई ऐसा कर रहा है या आप खुद ऐसा करते हैं तो शायद आप ब्रेन रोट से पीड़ित हो सकते हैं। यह एक ऐसी खतरनाक लत की चपेट में है जो दिमाग को सड़ा रही है, बौद्धिक क्षमता को खत्म कर रही है। हाल ही में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इस शब्द को 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया।

ब्रेन रोट को लेकर रिपोर्ट कहती है कि 2023 से 2024 के बीच इस शब्द के इस्तेमाल में 230 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऑक्स फोर्ड यूनिवर्सिटी ने भी ब्रेन रोट शब्द को 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है। ब्रेन रोट ऐसी आदत है, जो हमें घंटों रील्स देखने से हो सकती है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि यह ऐसी आदत है जो हमें मानसिक रूप से क्षति पहुंचा रही है और हमारी बौद्धिक क्षमता को खत्म कर रही है।

ब्रेन रोट की इतनी चर्चा क्यों हो सकता है कि ब्रेन रोट आपके लिए नया शब्द हो, लेकिन इसका पहली बार इस्तेमाल इंटरनेट के निर्माण से बहुत पहले हो गया था। 1854 में हेनरी डेविड थोरो नामक लेखक ने अपनी पुस्तक वाल्डेन में इसके बारे में लिखा था। उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल मानसिक और बौद्धिक प्रयास में सामान्य गिरावट के लिए किया। यह शब्द सोशल मीडिया पर जेन जेड और जेन अल्फा समुदायों के बीच लोकप्रिय हुआ था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर पाई जाने वाली बेकार और बिना मतलब के वीडियो या रील्स देखने की आदत के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़े:- जियो के सस्ते प्लान्स: 200 रुपये से कम में पाएं हाई स्पीड डेटा और फ्री सब्सक्रिप्शन!”… जानिए जियो के सस्ते और पॉपुलर प्लान्स के बारे में

ब्रेन रोट के बारे में हम यह तो समझ चुके हैं कि यह ऐसी आदत है जो हमारी बौद्धिक क्षमता को लगातार गिरा रही है। इसका बुरा असर हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है। आपने आस-पास महसूस किया होगा कि पैरेंट्स अपने बच्चों को बिजी करने के लिए मोबाइल पकड़ा देते हैं। कुछ ही दिनों में बच्चों के लिए मोबाइल बहुत जरूरी हो जाता है। अगर उन्हें मोबाइल नहीं मिलता तो वे खाना नहीं खाते, अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। इतना ही नहीं हिंसक हो जाते हैं। मोबाइल पर निम्न स्तर के वीडियो से बच्चों के कोमल दिमाग पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। वे मोबाइल पर हो रही काल्पनिक चीजों पर यकीन करने लगते हैं और वास्तविकता में भी उसे दोहराना चाहते हैं। जानकारों का मानना है कि यह बेहद ही खतरनाक है।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/the-blind-world-of-reels-how-the-addiction-of-social-media-reels-is-ruining-our-brain-know-whether-you-are-also-a-victim-of-it/feed/ 0
राहुल यादव का सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन: परिवार का गौरव बढ़ाया, 36वीं रैंक के साथ सपना हुआ साकार https://chhattisgarhstate.com/selection-of-rahul-yadav-on-the-post-of-sub-inspector-brought-pride-to-the-family-dream-came-true-with-36th-rank/ https://chhattisgarhstate.com/selection-of-rahul-yadav-on-the-post-of-sub-inspector-brought-pride-to-the-family-dream-came-true-with-36th-rank/#respond Sat, 02 Nov 2024 18:36:03 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2981 रायपुर:-छत्तीसगढ़ के युवा राहुल यादव ने सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर अपने परिवार और गाँव का नाम रोशन किया है। 2021 में निकली छत्तीसगढ़ राज्य सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में उन्होंने पूरे प्रदेश में 36वीं रैंक हासिल की। राहुल का यह सफर उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय का परिणाम है, जिसमें उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

राहुल यादव एक समर्पित परिवार से आते हैं, जहाँ देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का माहौल हमेशा से रहा है। उनके एक बड़े भाई, अभिषेक यादव, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से चयनित होकर लोक निर्माण विभाग (PWD) में ऑडिटर पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिन्होंने अपने बच्चों में शिक्षा और समाज सेवा का संस्कार बचपन से ही डाला। इनकी माता जी श्रीमती बिमला यादव कुशल गृहणी है जो अपने बच्चों की परवरिश और परिवार के प्रति अपना सर्वस्व समर्पित कर देती हैं।

राहुल के अनुसार, उनके पिता की शिक्षा और भाइयों की देश सेवा से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने पुलिस सेवा में आने का सपना देखा था। उनका मानना है कि इस उपलब्धि का श्रेय उनके परिवार, गुरुओं, और मित्रों के समर्थन को जाता है। सब-इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति से वे समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित रूप से कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

ALSO READ THIS :- Voter card Id online: – 2 mint में घर बैठे बनाए अपना वोटर आईडी,ऐसे करे अप्लाई जाने स्टेप्स बाय स्टेप्स

]]>
https://chhattisgarhstate.com/selection-of-rahul-yadav-on-the-post-of-sub-inspector-brought-pride-to-the-family-dream-came-true-with-36th-rank/feed/ 0
SUJPUR BREAKING NEWS:-एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत https://chhattisgarhstate.com/sujpur-breaking-news-two-brothers-of-the-same-family-died-due-to-drowning-in-water/ https://chhattisgarhstate.com/sujpur-breaking-news-two-brothers-of-the-same-family-died-due-to-drowning-in-water/#respond Sat, 02 Nov 2024 18:32:08 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2978 सूरजपुर(CHHATTISGARH):- जिला के प्रेमनगर विकास खंड के अंतर्गत पार्वतीपुर में एक दुखद घटना घटी, जहाँ पानी में डूबने से एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

शनिवार की सुबह 9 से 10 बजे के बीच, पार्वतीपुर के नंदकुमार साहू के दो पुत्र, राजीव (11 वर्ष) और विशाल (7 वर्ष) स्नान करने के लिए घर के सामने खेत में स्थित कुंए में गए थे। नहाने के दौरान दोनों बालक कुंए में डूब गए।

घटना के बारे में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदकुमार साहू के दोनों पुत्र जब आधा घंटे तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी बड़ी बेटी शीतल देखने गई। शीतल ने देखा कि कुंए के बाहर दोनों बच्चों के चप्पल और कपड़े पड़े हुए थे। उसने अपने पिता को बुलाया, जो दौड़ते हुए आए और कुंए में बच्चों को न पाकर दो लोगों को सीढ़ी लगाकर कुंए में उतारा।

गांव के लोगों ने बच्चों के शव को पानी के भीतर देखा और बाहर निकाला। तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। शवों को सीएचसी उदयपुर ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

ALSO READ THIS :- Voter card Id online: – 2 mint में घर बैठे बनाए अपना वोटर आईडी,ऐसे करे अप्लाई जाने स्टेप्स बाय स्टेप्स

]]>
https://chhattisgarhstate.com/sujpur-breaking-news-two-brothers-of-the-same-family-died-due-to-drowning-in-water/feed/ 0
बलरामपुर@ दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री राम विचार नेताम का बड़ा बयान: KCC लोन घोटाले की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई https://chhattisgarhstate.com/big-statement-of-agriculture-minister-ram-vichar-netam-who-reached-balrampur-tour-orders-to-investigate-kcc-loan-scam/ https://chhattisgarhstate.com/big-statement-of-agriculture-minister-ram-vichar-netam-who-reached-balrampur-tour-orders-to-investigate-kcc-loan-scam/#respond Thu, 05 Sep 2024 06:55:24 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2904 बलरामपुर जिले के दौर में पहुंचे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का एक बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा की जिले में पिछले 5 सालों में जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंकों में kcc लोन के नाम पर गरीब लोग के साथ बड़े पैमाने में धोखाधड़ी की गई है सभी की जांच के निर्देश की दिए गए हैं दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री एवं रामानुजगंज विधायक राम विचार नेताम इन दिनों अपने बलरामपुर दौरे पर हैं इस दौरान मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर वाड्रफनगर पहुंचे जहां रेस्ट हाउस में अपने समस्याओं को लेकर पहुंचे आम जनों से भेंट किया और लोगों की समस्याएं सुनी इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिले में हो रहे कोऑपरेटिव बैंक में kcc लोन के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर भी बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा जिलेभर में किसानों के नाम पर पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में फर्जी तरीके खाद बीज एवं केसीसी और कर्ज के नाम पर फर्जी लोन दिया गया है वहीं कुछ दिनों पूर्व में रामानुजगंज में एक प्रकरण सामने आया जिस पर निष्पक्ष रूप से जांच की गई और जांच पर दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है जिले भर में लोगों के साथ यह समस्या सामने आ रही है जिसे लेकर जिले के कलेक्टर को निर्देशित किया गया है की ऐसे किसान जिनके नाम पर फर्जी तरीके से लोन का आहरण किया गया है इसका निष्पक्ष रूप से जांच करें और सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजें उन्होंने अभी कहा की कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों के मिलीभगत सही जिले में इतनी बड़ी धोखाधड़ी जैसे घटना को अंजाम दिया गया है दोषी कोई भी हो कार्रवाई से बच नहीं पाएगा।

also read this:-दुर्ग@ में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और 10,000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

अंबिकापुर@ के गंगापुर वार्ड में अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग फिर गरमाई, महिलाओं ने 7 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

बलरामपुर जिले के राजपुर महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क निर्माण की मांग पर किया चक्का जाम, एनएसयूआई का समर्थन

]]>
https://chhattisgarhstate.com/big-statement-of-agriculture-minister-ram-vichar-netam-who-reached-balrampur-tour-orders-to-investigate-kcc-loan-scam/feed/ 0
दुर्ग@ में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और 10,000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी https://chhattisgarhstate.com/grand-celebration-of-teej-mahotsav-in-durg-participation-of-former-chief-minister-bhupesh-baghel-and-more-than-10/ https://chhattisgarhstate.com/grand-celebration-of-teej-mahotsav-in-durg-participation-of-former-chief-minister-bhupesh-baghel-and-more-than-10/#respond Thu, 05 Sep 2024 06:49:27 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2901 छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व तीजा उत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में दुर्ग में भी तीज महोत्सव का आयोजन एक निजी स्कूल में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम सहित सरकार के तमाम पूर्व मंत्रीयो और महापौर ने भी शिरकत की। तो वही इस तीज उत्सव के कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 हजार से ज्यादा महिलाओ ने हिस्सा लिया,निजी स्कूल के पूरे प्रांगण को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति तरीके से सजाया गया, जिसमे पारम्परिक खेल की व्यवस्था भी की गई,  

दुर्ग के निजी स्कूलों में तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीज मिलन समारोह में दुर्ग महापौर के द्वारा बहुत अच्छा कार्यक्रम किया गया, रिसाली स्थित निजी स्कूल का मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निजी स्कूल के पालकों ने यह मामला उठाया था, तब से प्रिंसिपल और एसपी जितेंद्र शुक्ला अपने दायित्वओं पालन नहीं किया, मामले को लेकर शुरू से ही निजी स्कूल के प्रिंसिपल और एसपी झूठा बताते रहे,एसपी को पहले उन्हें एफआईआर करना था, सुप्रीम कोर्ट का भी निर्देश है कि पहले एफआईआर करने का उसके बाद जांच करना है, पहले उन्होंने एफआईआर नहीं किया और जांच कर कर सर्टिफिकेट दे दिया,ऐसा कुछ हुआ ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दो सीनियर डॉक्टर के द्वारा बच्ची को जांच की गई, उन्होंने अपने रिपोर्ट में कहा था कि उनके बच्ची के प्राइवेट पार्ट में खरोच है, इस बात को भी एसपी ने अनदेखा किया और खुद ही पलक, पुलिस अधीक्षक और जज भी बनाकर फैसला दे दिया कि बच्ची के साथ के साथ कुछ नहीं हुआ हैं। एसपी के द्वारा पूरे मामले पर लीपा पोती करने का प्रयास किया गया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कौन चला रहा है, इसके बारे में अब तक किसी को पता नहीं है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी खुद कहती है सुपर सीएम, ऐसे में सरकार किसके हाथों चल रहा है उसके बारे में कोई जानकारी नहीं। 

वहीं नंदकुमार साय के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मिस कॉल में बीजेपी में मेंबर बन जाते हैं। वेरीफाई करने के बाद नंदकुमार साय को स्वीकार करते हैं कि नहीं वह आगे देखने वाली बात होगी।

also read this :- अंबिकापुर@ के गंगापुर वार्ड में अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग फिर गरमाई, महिलाओं ने 7 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

बलरामपुर जिले के राजपुर महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क निर्माण की मांग पर किया चक्का जाम, एनएसयूआई का समर्थन

सरगुजा@ पुलिस द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

]]>
https://chhattisgarhstate.com/grand-celebration-of-teej-mahotsav-in-durg-participation-of-former-chief-minister-bhupesh-baghel-and-more-than-10/feed/ 0
अंबिकापुर@ के गंगापुर वार्ड में अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग फिर गरमाई, महिलाओं ने 7 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी https://chhattisgarhstate.com/demand-for-removal-of-english-liquor-shop-in-gangapur-ward-of-ambikapur-heated-up-again-women-started-violent-agitation-if-no-action-was-taken-in-7-days/ https://chhattisgarhstate.com/demand-for-removal-of-english-liquor-shop-in-gangapur-ward-of-ambikapur-heated-up-again-women-started-violent-agitation-if-no-action-was-taken-in-7-days/#respond Thu, 05 Sep 2024 06:35:08 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2898 अंबिकापुर के वार्ड गंगापुर में संचालित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान हटाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है गंगापुर वार्ड की महिलाएं बड़ी संख्या में सरगुजा कलेक्टर से मिलने पहुंची और 7   दिवस के भीतर शराब दुकान हटाने की मांग की है शराब दुकान को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है महिलाओं का आरोप  है की सालों से शराब दुकान हटाने का आस्वाशन मिलता रहा है  लेकिन शराब दुकान हटाने की बारी आई तो   कुछ लोग  राजनीतिक दखलंदाजी कर रहे है जिससे महिलाएं आक्रोशित है दरअसल गंगापुर में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान रिहायसी इलाका में खोला गया है वही शराब दुकान के ठीक बगल में जिला रोजगार कार्यालय संचालित है सबसे ज्यादा वार्ड की महिलाओ को शराबियों के छिटाकसी का शिकार होना पढ़ता है महिलाओ का कहना है की शराब दुकान और शराबियों के चलते महिलाओ को घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है सालों से शराब दुकान हटाने की मांग के बाद समस्या जस की तस बनी हुई है सिर्फ वार्ड वासियो को अस्वाशन मिल रहा है 

यह भी पढ़े:- सरगुजा@ पुलिस द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

यह भी पढ़े:- बलरामपुर जिले के राजपुर महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क निर्माण की मांग पर किया चक्का जाम, एनएसयूआई का समर्थन

]]>
https://chhattisgarhstate.com/demand-for-removal-of-english-liquor-shop-in-gangapur-ward-of-ambikapur-heated-up-again-women-started-violent-agitation-if-no-action-was-taken-in-7-days/feed/ 0
बलरामपुर जिले के राजपुर महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क निर्माण की मांग पर किया चक्का जाम, एनएसयूआई का समर्थन https://chhattisgarhstate.com/students-of-rajpur-college-of-balrampur-district-supported-nsui-on-the-demand-of-road-construction/ https://chhattisgarhstate.com/students-of-rajpur-college-of-balrampur-district-supported-nsui-on-the-demand-of-road-construction/#respond Thu, 05 Sep 2024 06:22:52 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2895 बलरामपुर जिले के राजपुर महाविद्यालय के छात्र आज सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन पर उतारू हो गए और उन्होंने नेशनल हाईवे 343 अंबिकापुर रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, कॉलेज के छात्रों के चक्का जाम का समर्थन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी किया और करीब 1 घंटे बाद प्रशासन की समझाइस के बाद यह चक्काजाम समाप्त हुआ।

यह भी पढ़े:- सरगुजा@ पुलिस द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दरअसल एनएच से कॉलेज तक पहुंचने वाली करीब 500 मीटर की सड़क की हालत खस्ताहाल है..उड़ते घुल के गुबार और बरसात में कीचड़ की वजह से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है..सड़क निर्माण की मांग को लेकर करीब 10दिन पहले छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था और जब हल नहीं निकला तो कॉलेज के छात्रों ने आज नेशनल हाईवे जाम कर दिया और सड़क निर्माण की मांग लेकर सड़क पर बैठ गए जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गई..बता दें कॉलेज के छात्रों के आंदोलन का एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया और करीब एक घंटे बाद प्रशासन की समझाईस के बाद यह आंदोलन समाप्त हुआ.. कॉलेज की छात्रा ने बताया की खस्ताहाल सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है..वहीं मौके पर समझाइस देने पहुंचे एसडीएम पर भी छात्र छात्राओं ने नाराजगी जताई.

]]>
https://chhattisgarhstate.com/students-of-rajpur-college-of-balrampur-district-supported-nsui-on-the-demand-of-road-construction/feed/ 0
आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं और पावर कैसे ठीक करें: अपनाये ये उपाए https://chhattisgarhstate.com/how-to-improve-eyesight-and-power-adopt-these-measures/ https://chhattisgarhstate.com/how-to-improve-eyesight-and-power-adopt-these-measures/#respond Sun, 01 Sep 2024 09:00:59 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2885 आज हम इस लेख में आंखों के स्वास्थ्य पर चर्चा करेंगे—कैसे आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं और उनकी पावर को सही रख सकते हैं।

आंखों की समस्याएं: मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया

सबसे पहले, यह समझना जरूरी है कि आंखों की पावर के दो प्रकार होते हैं: मायोपिया (माइन्स पावर) और हाइपरमेट्रोपिया (प्लस पावर)

  • मायोपिया:
    इसमें दूर की वस्तुएं धुंधली दिखती हैं। इसे शॉर्ट-साइटेडनेस भी कहते हैं। इस समस्या में पास की चीजें साफ दिखाई देती हैं, लेकिन दूर की चीजें स्पष्ट नहीं होती हैं। मायोपिया आमतौर पर बच्चों और युवाओं में पाया जाता है।
  • हाइपरमेट्रोपिया:
    इसमें दूर की चीजें तो साफ दिखाई देती हैं, लेकिन पास की चीजें धुंधली दिखती हैं। इसे फर्साइटेडनेस भी कहा जाता है। यह समस्या आमतौर पर वृद्ध लोगों में होती है।

आंखों की रोशनी को कैसे बढ़ाएं

अब बात करते हैं कि कैसे आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए मुख्य रूप से दो उपाय हैं:

  1. विटामिन ए का सेवन बढ़ाएं:
    आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए विटामिन ए का सेवन बेहद महत्वपूर्ण है। विटामिन ए का प्रमुख स्रोत गाजर, लाल शिमला मिर्च, पपीता, दूध और डेयरी उत्पाद हैं। इसके अलावा, आप विटामिन ए के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। ये सप्लीमेंट्स बिल्कुल सुरक्षित होते हैं और सभी आयु वर्ग के लोग इन्हें ले सकते हैं। आप इन्हें “सर्जरी ऑनलाइन” ऐप से प्राप्त कर सकते हैं, जिसका लिंक डिस्क्रिप्शन में दिया गया है।
  2. आंखों के व्यायाम:
    आंखों की मसल्स को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से कुछ आसान व्यायाम करना आवश्यक है। एक सरल व्यायाम में, आपको एक पेन लेकर उसकी नोक को फोकस करना है। पेन को धीरे-धीरे अपनी आंखों के करीब लाएं और फिर धीरे-धीरे दूर ले जाएं। यह प्रक्रिया 10-15 बार दोहराएं और दिन में 3-4 बार करें। इससे आपकी आंखों की मसल्स एक्टिव होंगी और रोशनी में सुधार होगा।

आंखों की देखभाल के टिप्स

  • दीवार के कोणों को देखें:
    एक और व्यायाम जिसमें आप दीवार के चारों कोणों को देखते हैं। इसे 10-15 बार दोहराएं, जिससे आपकी आंखों की मसल्स मजबूत होंगी।
  • चश्मा जरूर पहनें:
    यदि आप चश्मा पहनते हैं, तो इसे नियमित रूप से पहनें। चश्मा न पहनने से आंखों पर अधिक जोर पड़ता है, जिससे पावर बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

इस लेख में, हमने चर्चा की कि कैसे आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं और पावर को नियंत्रित कर सकते हैं। याद रखें, नियमित व्यायाम और उचित पोषण से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। यदि आपको चश्मा लगा हुआ है, तो इन सुझावों को अपनाने से आपकी पावर स्थिर रह सकती है और अधिक नहीं बढ़ेगी।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/how-to-improve-eyesight-and-power-adopt-these-measures/feed/ 0