Arun Sao – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Fri, 02 Aug 2024 04:08:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png Arun Sao – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 बिलासपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मोपका में ‘मां के सम्मान’ में किया पौधरोपण https://chhattisgarhstate.com/bilaspur-deputy-chief-minister-arun-sao-planted-sapling-in-honor-of-mother-in-mopka/ https://chhattisgarhstate.com/bilaspur-deputy-chief-minister-arun-sao-planted-sapling-in-honor-of-mother-in-mopka/#respond Fri, 02 Aug 2024 04:08:00 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2807 बिलासपुर उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने आज शहर के मोपका क्षेत्र में मां के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया। आज यहां आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों ने ढाई एकड़ जमीन में 1500 छायादार और फलदार पौधे अपनी मां के सम्मान में लगाएं। जिले में आज सभी ब्लॉक मुख्यालय, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम स्थल से बेजा कब्जा हटाकर यहां उद्यान बनाया जा रहा है। रिमझिम फुहारों के बीच शहरवासियों क लिए सौगातों की बरसात हुई। उप मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ 10 लाख की लागत से विकास कार्यो की घोषणा की। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,कलेक्टर अवनीश शरण,बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर.पी. चौहान ने भी पौधरोपण किया। जिले में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं आज पर्यावरण संगवारी बनीं।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मोपका में एक करोड़ की लागत से गार्डन बनाने, एक करोड़ की लागत से शहर में तीन वेंडिग जोन, 30 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 52 वसंत विहार में वेंडिग जोन बनाने की घोषणा की।

बिलासपुर निगम क्षेत्र में सड़कों की पिचिंग के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति दी। कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मां के नाम उद्यान के लिए 30 लाख रूपए, एनर्जी पार्क के उन्नयन के लिए 20 लाख रूपए और वार्ड क्रमांक 51 में मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति दी।आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान और उनकी बेहतरी के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पवित्र रिश्ता मां का होता है। मां के लिए इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता। मां के सम्मान में यह आज हम सब पेड़ लगा रहे हैं। जितना सम्मान मां का होता है उतना ही सम्मान पेड़ का भी होता है।

वृक्षों से ही धरती माता का श्रृंगार होता है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना चलायी जा रही है। अब हर महीने में महिलाओं के खाते में पैसा भी सांय-सांय आ रहा है। आज भी महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की किस्त आई है। उन्होंने कहा कि जब महिला मजबूत और सक्षम होती है तो परिवार भी मजबूत होता है। हमारी सरकार महिलाओं को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबर यह भी है:- आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण मुक्ति योजनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्थाएं फेल,पढ़े पूरी खबर

]]>
https://chhattisgarhstate.com/bilaspur-deputy-chief-minister-arun-sao-planted-sapling-in-honor-of-mother-in-mopka/feed/ 0