bilaspur – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Mon, 15 Jul 2024 07:51:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png bilaspur – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 बिलासपुर@ मिमिक्री आर्टिस्ट ने की अलग अलग आवाज निकालकर करोड़ों की ठगी https://chhattisgarhstate.com/bilaspur-mimicry-artist-cheated-crores-of-rupees-by-making-different-voices/ https://chhattisgarhstate.com/bilaspur-mimicry-artist-cheated-crores-of-rupees-by-making-different-voices/#respond Mon, 15 Jul 2024 07:51:48 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2683 बिलासपुर मे सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर अपराधी पर पुलिस ने बडी कार्यवाही की है शादी कराने का झांसा देकर मल्टीनेशनल कंपनी के साॅफ्टवेयर इंजिनियर से करोडो रूपये की ठगी कर ली जिसे 48 घण्टे के भीतर पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया।साॅफ्टवेयर इंजिनियर से परिचय बढाकर शादी का झांसा देकर ब्रेन वाॅश कर ठगी कर वसुले लिया 1 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू बैंक स्टेटमेंट व तकनीकी इन्पुट के आधार पर शातिर अपराधी तक पुलिस पहुंची और करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच के बाद फ्रीज किये है।आरोपी स्कूल के समय से ही मिमिक्री करता आ रहा है महिला, पुरूष साउथ इंडियन, फिल्मी कलाकारो के हुबहु नकल कर आवाज निकालने में माहिर है।

दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र मे रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन जो प्राईवेट कंपनी पुणे मे साॅफ्टवेयर इंजिनियर है उसने सायबर थाना पहुंचकर स्वयं के साथ सायबर ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके साथ 1 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू की ठगी होने की बात कही प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया।

मामले की जांच दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था जहाॅ उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई आपसी परिचय बढने के बाद रोहित को नितिन जैन के शादी के लिए लडकी की तलाश होने की जानकारी मिली इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लडकी से परिचय कराने की बात कहीं। प्रार्थी उसकी बातो पर विश्वास कर लिया।

लडकी की आवाज निकालकर करने लगा ठगी।आरोपी ने प्रार्थी को 2 से 3 लडकियो की फोटो इन्टरनेट से निकालकर दिखाया जिसमें से प्रार्थी ने एक लडकी काल्पनिक नाम एकता जैन को पसंद किया तब आरोपी रोहित स्वयं के मोबाईल से प्रार्थी को आवाज बदलकर लडकी एकता जैन की आवाज में बात कर झांसे मेे लेना शुरू कर दिया आरोपी ने लडकी की आवाज में कुछ दिन बात कर शादी के लिये राजी होकर ठगी करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने काल्पनिक किरदार की रचना की काल्पनिक नाम एकता जैन – एकता जैन जिससे प्रार्थी विवाह करने की बात तय हुई थी आरोपी ने एकता के बीमार होने व अन्य आवश्यकता होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू अलग अलग बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

एकता जैन का भाई अंशुल जैन – आरोपी ने एक नया सिम कार्ड खरीदकर कथित एकता जैन का भाई अंशुल जैन बनकर नये आवाज मे प्रार्थी से संपर्क कर अपनी बहन से विवाह की पारिवारिक सहमति दी बातचीत दौरान प्रार्थी को शेयर मार्केट मेें हानि होने, प्राॅपर्टी टेैक्स पटाने, फैमली डिस्प्युट होने का हवाला देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू अलग अलग बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

हैदराबाद के कथित इंकम टैक्स जज सुब्रमण्यम – आरोपी ने पुणे जाकर एक नई कहानी बनाई जिसमें लडकी एकता जैन के परिवार का हैदराबाद में प्रापर्टी होना बताया जिसकी बिक्री हेतु हैदराबाद जाना बताया यहाॅ नया सिम कार्ड खरीदकर प्रार्थी को हैदराबाद के इंकम टैक्स के जज सुब्रमण्यम की बदली हुई आवाज में मोबाईल पर संपर्क कर एकता के गिरफ्तार होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 20 लाख रू अलग अलग बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स कथित अधिकारी रामकृषण्ण बनकर – आरोपी ने एकता जैन का चेन्नई में भी प्रापर्टी का टैक्स जमा न होने के कारण एकता की गिरफ्तारी की संभावना बताकर चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण की बदली हुई आवाज में तमिल, हिन्दी, अंग्रेजी में प्रार्थी से करीब 15 लाख रू अलग अलग बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

आर.बी.आई. कथित अधिकारी विनित बनकर- आरोपी ने इसी प्रकार आर.बी.आई. अधिकारी विनित की बदली हुई आवाज में इन्स्टेन्ट लोन एप के माध्यम से रकम अदायगी न कर पाने के कारण तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलांस मेें हो पुलिस व ई.डी.अधिकारी तुम्हारे घर पर रेड करने वाले है तुम दरवाजा मत खोलना और स्वयं जाकर प्रार्थी के घर का दरवाजा खटखटाने लगा और प्रार्थी को भय हो गया कि पुलिस इसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है आरोपी स्वयं प्रार्थी के घर के निचे खडे होकर फोटो खिंचकर प्रार्थी को भेजता था कि तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलेस मेें हो। प्रार्थी डर में आकर से करीब 20 लाख रू फिर अलग अलग अकाउंट में जमा करा लिया।

इस तरह से शातिर ठग आरोपी रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर (म.प्र.) को हिरासत में लेकर पुछताछ किया और घटना मे उपयोग 2 एण्ड्रायड फोन 2 कि-पैड फोन 11 सिम कार्ड पुलिस ने जप्त किया है वही आरोपी के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने से उसे पुलिस गिरफ्तार क न्यायालय मे पेश किया है।

खबर यह भी है;- मेटा के नए AI स्मार्ट असिस्टेंट का आगमन: भारत में एक नई क्रांति

खबर यह भी है;- घर में पैसा नहीं टिकता तो आज ही 10 चीज घर से हटा दो अमीर बनने से कोई नहीं रोकेगा

]]>
https://chhattisgarhstate.com/bilaspur-mimicry-artist-cheated-crores-of-rupees-by-making-different-voices/feed/ 0 bilaspur - अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम nonadult