BJP – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Sun, 20 Oct 2024 03:04:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png BJP – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 बलरामपुर में नकाबपोश बदमाशों ने किसान पर चलाई गोलियां,जोगी कांग्रेस नेता के भाई को हाथ और पेट में लगी चोट, गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर https://chhattisgarhstate.com/masked-miscreants-opened-fire-on-a-farmer-in-balrampur-jogi-congress-leaders-brother-got-injured-in-his-hand-and-stomach-ambikapur-ray-is-in-critical-condition/ https://chhattisgarhstate.com/masked-miscreants-opened-fire-on-a-farmer-in-balrampur-jogi-congress-leaders-brother-got-injured-in-his-hand-and-stomach-ambikapur-ray-is-in-critical-condition/#respond Sun, 20 Oct 2024 03:04:16 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2961 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार शाम बाइक से घर लौट रहे जोगी कांग्रेस नेता के भाई (किसान) पर अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली किसान के हाथ और दूसरा पेट में लगी। घायल किसान को शंकरगढ़ हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत परेवा निवासी वासुदेव यादव शनिवार को अपने टमाटर के खेत को देखने ग्राम परसाढोढी गए थे। शाम करीब छह बजे वे अपने बाइक से वापस परेवा लौट रहे थे। वासुदेव यादव के साथ उनके दो भतीजे भी खेत गए थे जो अलग-अलग बाइकों से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे एचएफ डिलक्स बाइक सवार दो युवक उनके पास से गुजरे एवं उन्होंने वासुदेव यादव पर दो गोलियां दाग दीं।
बलरामपुर में बाइक सवार किसान को बदमाशों ने मारी गोली:एक हाथ और दूसरा पेट में लगी गोली, जोगी कांग्रेस नेता का है भाई
बलरामपुर17 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार शाम बाइक से घर लौट रहे जोगी कांग्रेस नेता के भाई (किसान) पर अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली किसान के हाथ और दूसरा पेट में लगी। घायल किसान को शंकरगढ़ हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत परेवा निवासी वासुदेव यादव शनिवार को अपने टमाटर के खेत को देखने ग्राम परसाढोढी गए थे। शाम करीब छह बजे वे अपने बाइक से वापस परेवा लौट रहे थे। वासुदेव यादव के साथ उनके दो भतीजे भी खेत गए थे जो अलग-अलग बाइकों से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे एचएफ डिलक्स बाइक सवार दो युवक उनके पास से गुजरे एवं उन्होंने वासुदेव यादव पर दो गोलियां दाग दीं।

भतीजे ने पहुंचाया हॉस्पिटल
गोली वासुदेव यादव के हाथ एवं पेट में लगी। वे बाइक से नीचे गिर गए। पीछे से दूसरी बाइक में आ रहे भतीजे संजीव यादव ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन द्वारा उन्हें शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।

नकाबपोश बाइक सवारों ने किया हमला
घायल वासुदेव यादव ने बताया कि हमलावर बाइक सवारों ने नकाब पहना हुआ था एवं वे गोली चलाने के बाद तेजी से भाग निकले। उन्होंने पास से गोली मारी है। नकाब पहने होने के कारण वे उन्हें नहीं पहचान सके।
घटना की सूचना शंकरगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि उनका कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है कि रेकी कर वासुदेव यादव पर हमला किया गया है।

कांग्रेस व जोगी कांग्रेस से जुड़ा है परिवार
घायल वासुदेव यादव के भाई सुखु यादव लंबे समय तक कांग्रेस के नेता थे। बाद में वे जोगी कांग्रेस में चले गए। वासुदेव यादव के भतीजे बृजेश यादव यूथ कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष हैं। उनपर हमला क्यों किया गया? इस संबंध में परिवार के लोग भी अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

ALSO READ THIS :- आप भी करते हैं शिशु के आसपास स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की गलती? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

]]>
https://chhattisgarhstate.com/masked-miscreants-opened-fire-on-a-farmer-in-balrampur-jogi-congress-leaders-brother-got-injured-in-his-hand-and-stomach-ambikapur-ray-is-in-critical-condition/feed/ 0