durg – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Tue, 30 Jul 2024 06:46:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png durg – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 सनकी पति ने पहले अपने बीवी को चलती कार से निचे फेका फिर अपनी पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश,पढ़े पूरी खबर https://chhattisgarhstate.com/the-eccentric-husband-first-threw-his-wife-out-of-the-moving-car-and-then-tried-to-crush-his-wife-with-the-car-read-full-news/ https://chhattisgarhstate.com/the-eccentric-husband-first-threw-his-wife-out-of-the-moving-car-and-then-tried-to-crush-his-wife-with-the-car-read-full-news/#respond Tue, 30 Jul 2024 06:46:32 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2780 भिलाई में आज एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया वहीं युवक ने अपनी पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश की इस दौरान पत्नी प्रियंका सिंह का पैर कार से कुचल गया। इस पूरी घटना के वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल 24 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका था। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने ससुराल में रह रही थी। प्रियंका आज अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान सनकी युवक रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन सनकी रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार से घसीटा और चलती कार से फेंक दिया। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। आरोपी युवक ने 72 वर्षीय उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता कें परिजनो ने आरोपी पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में  शिकायत दर्ज कराई है।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/the-eccentric-husband-first-threw-his-wife-out-of-the-moving-car-and-then-tried-to-crush-his-wife-with-the-car-read-full-news/feed/ 0