# Expert verified – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Mon, 16 Sep 2024 17:00:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png # Expert verified – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 महिलाओं के फायदेमंद होता है चौलाई का साग, डाइट में जरूर करें शामिल https://chhattisgarhstate.com/amaranth-greens-are-beneficial-for-women-definitely-include-them-in-their-diet/ https://chhattisgarhstate.com/amaranth-greens-are-beneficial-for-women-definitely-include-them-in-their-diet/#respond Mon, 16 Sep 2024 17:00:18 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2940 महिलाओं में खून की कमी और हड्डियों की कमजोरी होना एक आम समस्या है। लेकिन, आप चौलाई को डाइट में शामिल कर कई समस्याओं से बच सकती हैं। आगे जानते हैं महिलाओं को चौलाई खाने के क्या फायदे मिलते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए डाइट का पौष्टिक होना बेहद आवश्यक है। हरी सब्जियों, साबुत अनाज और फलों को डाइट में शामिल करने से आप कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते हैं। साथ ही, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बैक्टीरियल और वायरस के इंफेक्शन से भी खुद का बचाव कर सकते हैं। वैसे तो  भारत मिलने वाली हर सब्जी में कुछ न कुछ पोषक तत्व होते हैं, लेकिन चौलाई (Amaranth) की सब्जी या साग महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में अक्सर होने वाली खून की कमी (iron deficiency) को रोकने और दूर करने में मदद करती है। साथ ही, यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन C, विटामिन A, और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। इस लेख में जानते हैं कि महिलाओं को चौलाई खाने से क्या फायदे (Chaulai Benefits For Female ) मिलते हैं।

महिलाओं को चौलाई खाने के फायदे – Chaulai Benefits For Female In Hindi 

महिलाओं का एनीमिया से बचाव

महिलाओं में आयरन की कमी एक आम समस्या है, खासकर पीरियड्स के कारण महिलाओं को रक्त की कमी होती है, जिससे एनीमिया हो सकता है। चौलाई आयरन का स्रोत होती है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। यह महिलाओं को कमजोरी, थकान, और चक्कर आने जैसी समस्याओं से बचाती (amaranth benefits for female) है।

प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार

चौलाई महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनने में मदद करती है। इसमें फोलेट (विटामिन B9) की पर्याप्त मात्रा होती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यधिक आवश्यक माना जाता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण के विकास में मदद करती है और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट जैसी समस्याओं से बचाव करती है। इसके अलावा, चौलाई के एंटीऑक्सीडेंट्स प्रजनन अंगों की सुरक्षा करते हैं और हार्मोनल संतुलन बनाए रखते हैं, जो स्वस्थ प्रजनन तंत्र के लिए जरूरी है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

महिलाओं में एक उम्र के बाद हड्डियों की कमजोरी एक आम समस्या है, जिसे ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। चौलाई में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मानी जाती है। कैल्शियम के अलावा इसमें मैग्नीशियम भी होता है, जो हड्डियों को सपोर्ट (amaranth benefits for bone health) करता है।

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करें

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द, अनियमित पीरियड्स, और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चौलाई को डाइट में शामिल करने से पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाली असुविधा कम होती है।

स्किन और बालों के लिए आवश्यक

चौलाई महिलाओं की स्किन और बालों के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करते हैं। चौलाई का नियमित सेवन करने से त्वचा में चमक आती है और यह दाग-धब्बों को कम करने में मदद (amaranth benefits for skin and hair) करती है।

Benefits Of Chaulai For Women in hindi: चौलाई की सब्जी बाजारों में आसानी से उपलब्ध होती है। इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है। महिलाओं के लिए यह सब्जी फायदेमंद होती है। लेकिन, यदि आपको पहले से कोई रोग या अन्य समस्या है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही डाइट में बदलाव करें। 

]]>
https://chhattisgarhstate.com/amaranth-greens-are-beneficial-for-women-definitely-include-them-in-their-diet/feed/ 0
झड़ते बालों से परेशान हैं तो फॉलो करें ये 10 स्टेप्स, बाल बनेंगे मजबूत https://chhattisgarhstate.com/if-you-are-troubled-by-hair-fall-then-follow-these-10-steps-hair-will-become-strong/ https://chhattisgarhstate.com/if-you-are-troubled-by-hair-fall-then-follow-these-10-steps-hair-will-become-strong/#respond Wed, 28 Aug 2024 11:04:51 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2868 बालों के टूटने और झड़ने की समस्या कम करने के लिए आप योग एक्सपर्ट के बताएं इन 10 स्टेप्स को अपने हेयर केयर रूटन में शामिल कर सकते हैं। 

बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और प्रदूषण जैसे कारक हमारे ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित कर रहे है। इन चीजों का असर हमारी स्किन और बालों पर भी नजर आ रहा है। आज के समय में लोगों को बालों के टूटने और गिरने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ज्यादातर लोग बाल टूटने के कारण होने वाले गंजेपन के बारे में सोचकर ही तनाव में आने लगते हैं। ऐसे में बालों को टूटने से बचाने के लिए महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि सिर्फ महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स ही आपके बालों के टूटने की समस्या को दूर नहीं कर सकते हैं, बल्कि इसके लिए जरूरी है कि आप एक हेल्दी हेयर केयर रूटीन फॉलो करें।

बालों का झड़ना कम करने के लिए फॉलो करें ये 10 स्टेप

मर्म मालिश

सिर पर मर्म मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों के पोर्स को पोषण मिलता है। अपनी आईब्रो से 12 उंगली ऊपर स्कैल्प के बीच में हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

रोजाना करें हेड ड्रॉप

रोज रात को सोने से पहले हेड ड्रॉप एक्सरसाइज का अभ्यास करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेड पर पीठ के बल लेट जाएं और फिर अपने सिर को धीरे से जमीन की और लटकाकर छोड़ दें। ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों का विकास होता है। 

दोपहर के भोजन के साथ पिएं मसालेदार छाछ

अपने दोपहर के भोजन में मसालेदार छाछ शामिल करें। कंपनी पाचन को बढ़ाने और शरीर में गर्मी को कम करने के लिए आप धनिया, जीरा, काला नमक और पिसा हुआ अदरक छाछ में मिलाकर पी सकते हैं, जो बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं। 

हल्का खाना खाएं

ऐसा भोजन का सेवन करें, जो हल्का और पचाने में आसान हो, जैसे उबली हुई सब्जियां, सूप और खिचड़ी। पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भारी, ऑयली या प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को खाने से बचें, जो मजबूत बालों के लिए जरूरी है।

नाभि के तेल डालें

रोजाना अपनी नाभि में हल्का गुनगुना नारियल या तिल के तेल की कुछ बूंदें डालें। नाभि में तेल डालने से हमारा पूरा शरीर पोषित होता है, जिससे न केवल हमारा ओवरऑल हेल्थ अच्छा होता है, बल्कि ये हेयर हेल्थ के लिए भी अच्छा है।

नस्य

इस प्रक्रिया में आपको रोजाना सुबह उठने के बाद सबसे पहले तेल की कुछ बूंदों को अपने दोनों नाक में डालनी है। नस्य की मदद से आपके शरीर में वत और कफ दोष बैलेंस होते हैं, जो बालों के झरने की समस्या को कम करके हेयर ग्रोथ करने में मदद करते हैं।

हेयर हेल्थ के लिए स्पेशल डाइट

पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स जैसे आंवला, काली किशमिश, तिल, नारियल और अखरोट को अपने डेली डाइट में शामिल करें। ये फूड्स विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है, जो आपके हेयर हेल्थ के लिए अच्छे हैं। 

हेड मसाज

स्कैल्प को हेल्दी रखने और हेयर ग्रोथ के लिए आप रोजमेरीबोइल और कलौंजी को मिलकर गर्म कर ले और फिर कम सेके हफ्ते में 2 बार अपने स्कैल्प की मसाज करें। इस तेल से हेड मसाज करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बालोंका झड़ने कम होता है। 

रोजमेरी हेयर स्प्रे

रोजमेरी हेयर स्प्रे आपके स्कैल्प के पोर्स को बढ़वा देता हैं और बालों के गिरने की समस्या को रोकता है। आपको रोजमेरी की पत्तियों को पानी में उबालना है और फिर पानी के आधा होने के बाद इसे एक स्प्रे बोतल में छान लें और रेगुलर बालों पर स्प्रे करें।

शैंपू का करें इस्तेमाल

ऐसे शैंपू चुनें जो सल्फेट, पैराबेंस और केमिकल फ्री हों। आप एलोवेरा, हिबिस्कस या रीठा जैसे प्राकृतिक तत्वों वाले शैंपू चुनने की कोशिश करें। ये चीजें आपके बालों में नमी बनाए रखते हुए स्कैल्प को धीरे से साफ करते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।

झड़ते बालों की समस्या को कम करने के लिए आप इस हेयर केयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैं, जिससे बाल घने, मजबूत और हेल्दी होते हैं। 

]]>
https://chhattisgarhstate.com/if-you-are-troubled-by-hair-fall-then-follow-these-10-steps-hair-will-become-strong/feed/ 0
PCOD से पीड़ित महिलाएं करें प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, सेहत के लिए होता है जरूरी https://chhattisgarhstate.com/women-suffering-from-pcod-should-eat-breakfast-rich-in-protein-it-is-important-for-health/ https://chhattisgarhstate.com/women-suffering-from-pcod-should-eat-breakfast-rich-in-protein-it-is-important-for-health/#respond Wed, 28 Aug 2024 10:54:50 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2864 पीसीओडी की डेली डाइट में प्रोटीन होना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे में नाश्ते में प्रोटीन लेना क्यों जरूरी है?  

Why Do People With PCOD Need More Protein: पीसीओडी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। अगर डाइट और लाइफस्टाइल को बैलेंस रखा जाए, तो इसे पूरी तरह खत्म भी किया जा सकता है। पीसीओडी में कई चीजों को खाने की मनाही होती है। ऐसे में जंक और प्रोसेस्ड फूड और खासकर मैदा से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसी तरह कुछ चीजें पीसीओडी कंट्रोल करने में मददगार होती हैं। जैसे कि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ। अन्य पोषक तत्वों की तरह प्रोटीन भी पीसीओडी की डाइट में जरूरी होता है। खासकर ब्रेकफास्ट में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। ऐसे में अगर आप प्रोटीन अवॉइड करते हैं, तो आपको थकावट और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में प्रोटीन लेने से क्या फायदे होते हैं। आइए इस लेख में जानें इसके बारे में।

पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में प्रोटीन लेना क्यों जरूरी होता है- Why Is Protein Rich Breakfast Important For Pcod

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है- Boost Metabolism

बॉडी को एक्टिव रखने के लिए मेटाबॉलिज्म अच्छा होना जरूरी है। हर खाद्य पदार्थ के कैलोरी बर्न होने और मेटाबॉलिज्म रेट अलग-अलग होते हैं। नाश्ते में प्रोटीन लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। प्रोटीन को पचने में समय लगता है, इससे यह बॉडी के कैलोरी बर्न होने पर ठीक से काम करता है। इसलिए नाश्ते में प्रोटीन होना जरूरी है। 

भूख कंट्रोल रहती है- Control Hunger

अगर आप नाश्ते में प्रोटीन नहीं लेते हैं तो आपको दिनभर भूख लगती रहेगी। इसलिए नाश्ते में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन जरूर लें। प्रोटीन होने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसके कारण आपकी क्रेविंग भी कंट्रोल रहेगी। पीसीओडी के साथ अगर आपको वेट लॉस करना है, तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है- Maintain Blood Sugar Level

पीसीओडी हार्मोन असंतुलन से जुड़ी समस्या है। इसलिए इसमें ब्लड शुगर लेवल भी असंतुलित हो सकता है। ज्यादा मीठा या कार्ब्स लेने से इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ सकता है। अगर आप नाश्ते में कार्ब्स या फैट्स ज्यादा लेते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके कारण आपको थकावट और सुस्ती आ सकती है। इसलिए अपने नाश्ते में प्रोटीन एड करना जरूरी है। प्रोटीन को पचने में समय लगता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है और इंसुलिन का बैलेंस भी मेंटेन रहता है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर एड करें। 

कमजोरी और थकावट नहीं होती- Reduce Weakness

प्रोटीन के सेवन से आपको कमजोरी और थकावट नहीं होगी। इससे आपमें दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल होने से आप एक्टिव महसूस करेंगे। इसलिए अपने नाश्ते में प्रोटीन जरूर एड करें। 

पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में क्या-क्या खा सकते हैं- What To Eat In PCOD Protein Breakfast

  • पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में आप प्रोटीन युक्त किसी भी चीज का सेवन कर सकते हैं। 
  • ऐसे में आप पनीर और बेसन के चीले खा सकते हैं। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी।
  • क्रेविंग कंट्रोल रखने के लिए आप ओट्स भी खा सकते हैं। इसमें फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स डालना न भूलें। 
  • आप पनीर या टोफू के सेंडविच भी खा सकते हैं। इससे आपकी क्रेविंग कंट्रोल भी होगी। 

]]>
https://chhattisgarhstate.com/women-suffering-from-pcod-should-eat-breakfast-rich-in-protein-it-is-important-for-health/feed/ 0