# kids – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Mon, 16 Sep 2024 17:25:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png # kids – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 आप भी करते हैं शिशु के आसपास स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की गलती? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान https://chhattisgarhstate.com/you-also-make-the-mistake-of-using-smartphone-around-your-baby-know-its-disadvantages-from-the-doctor/ https://chhattisgarhstate.com/you-also-make-the-mistake-of-using-smartphone-around-your-baby-know-its-disadvantages-from-the-doctor/#respond Mon, 16 Sep 2024 17:25:21 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2952 Side effects of Using Smartphone Near Babies: क्या आप भी शिशु के आसपास स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं? डॉक्टर से जाने इससे होने वाले नुकसान। 

Side effects of Using Smartphone Near Babies: आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना तो लोगों के डेली रूटीन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। चाहे बड़े हों या छोटे बच्चे मोबाइल का इस्तेमाल करने की आदत सभी आयुवर्ग के लोगों को है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे छोटे बच्चे और शिशुओं के आसपास स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करना सभी के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन शिशु की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो रुकें।

शिशु की शरीर में जाता है रेडिएशन 

डॉक्टर के मुताबिक अगर आप रोजाना बच्चे के आसपास खासकर उसके सिर के आस-पास स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी शरीर और दिमाग में मोबाइल का रेडिएशन जाने का खतरा रहता है। जिससे लॉन्ग टर्म में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे उनके दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। 

शिशु के विकास पर पड़ता है असर 

शिशु के आसपास स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना उनके शारीरिक विकास के लिए अच्छा नहीं है। आपकी यह आदत न केवल उनके शारीरिक विकास बल्कि, मानसिक विकास में भी बाधा डाल सकता है। इससे उनकी ब्रेन की एक्टिविटी धीमी हो सकती है। 

चोट लगने का खतरा 

अगर आप शिशु के आसपास रहकर स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जाहिर है कि आपका ध्यान उनकी ओर नहीं होगा। यह उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ करना होगा। ऐसे में शिशु बेड या खाट से गिर सकता है, जिससे उसे चोट लग सकती है। 

बच्चों की आंखों में होती है समस्या 

अगर आप शिशु के आसपास स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो वे खुद ब खुद स्क्रीन की ओर देखने लगते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से उनकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है। इसलिए अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो ऐसे में शिशु से दूर रखें। 

]]>
https://chhattisgarhstate.com/you-also-make-the-mistake-of-using-smartphone-around-your-baby-know-its-disadvantages-from-the-doctor/feed/ 0