utarpradesh – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Thu, 06 Jun 2024 19:54:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png utarpradesh – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 उत्तर प्रदेश @वालो को जल्द मिलने वाला है भीषण गर्मी से राहत,जाने कब दे रही है मानसून दस्तक https://chhattisgarhstate.com/people-of-uttar-pradesh-are-soon-going-to-get-relief-from-the-scorching-heat-dont-know-when-the-monsoon-will-knock/ https://chhattisgarhstate.com/people-of-uttar-pradesh-are-soon-going-to-get-relief-from-the-scorching-heat-dont-know-when-the-monsoon-will-knock/#respond Thu, 06 Jun 2024 19:54:55 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2415 उत्तर प्रदेश के लोग हो जाइए तैयार, जून का महीना आपके लिए लेकर आया है एक बड़ी राहत। भीषण गर्मी से झुलस रहे प्रदेश में मौसम कैसे बदल रहा है, आइए जानते हैं ताजा मौसम अपडेट।

लगातार चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों के लिए जून की शुरुआत राहत भरी साबित हो रही है। पूर्वी हवाओं के आगमन से तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, आज बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश का कहना है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बूंदाबांदी होगी और तेज आंधी-तूफान की वजह से दिन में अंधेरा छा सकता है।

इन जिलों में बारिश की संभावना रहेगी: लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, गाजीपुर और बस्ती। यहां तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर में आज भी तपिश बनी रहेगी। यहां का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और सहारनपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इन जिलों में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।

धर्मनगरी अयोध्या का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 32 डिग्री सेल्सियस, मथुरा में 33 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

]]>
https://chhattisgarhstate.com/people-of-uttar-pradesh-are-soon-going-to-get-relief-from-the-scorching-heat-dont-know-when-the-monsoon-will-knock/feed/ 0