# women health – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम Mon, 16 Sep 2024 17:04:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://chhattisgarhstate.com/wp-content/uploads/2024/02/chhattsgarh-state-2-75x75.png # women health – अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम https://chhattisgarhstate.com 32 32 महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है रागी, इस तरह से करें डाइट में शामिल https://chhattisgarhstate.com/ragi-is-very-beneficial-for-womens-health-include-it-in-your-diet-in-this-way/ https://chhattisgarhstate.com/ragi-is-very-beneficial-for-womens-health-include-it-in-your-diet-in-this-way/#respond Mon, 16 Sep 2024 17:04:13 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2943 रागी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो महिलाओं के हार्मोन्स को संतुलित करने और एनीमिया की समस्या दूर करने में मदद कर सकते हैं। 

महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स असंतुलन होना आम बात है। खासकर पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, एक्ने की समस्या और चिड़चिड़ापन होने लगता है। हार्मोन असंतुलित होने के कारण कई बार महिलाओं के शरीर में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती है, जिसके कारण वजन बढ़ना, वजन घटना, पीरियड्स समय पर न आना और इनफर्टिलिटी की समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपने हार्मोन को संतुलित रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। 

महिलाओं के लिए रागी खाने के फायदे – Ragi Benefits For Women in Hindi 

  • रागी आयरन का एक अच्छा स्रोत होता है, जो रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन के उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है। आयरन की कमी महिलाओं में एनीमिया की समस्या का कारण बन सकता है, जो महिलाओं में हार्मोन संतुलन को प्रभावित कर सकता है।
  • रागी आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते है, जो हार्मोन्स को संतुलित करने और चयापचय को बढ़ाने में मदद करते हैं। 
  • रागी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर के स्तर में धीरे-धीरे बढ़ता है, जो हार्मोन संतुलन के लिए रक्त शर्करा के स्तर को बेहतर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि रक्त शर्करा में उतार-चढ़ाव इंसुलिन के स्तर और अन्य हार्मोन को प्रभावित कर सकता है।
  • रागी में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो महिलाओं के शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। 
  • रागी में आहार फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखता है और मल त्याग को कंट्रोल करने में मदद करता है। महिलाओं के शरीर में हार्मोन संतुलन के लिए एक स्वस्थ पाचन तंत्र बहुत जरूरी होता है। 

रागी का सेवन कैसे करें? – How To Eat Ragi in Hindi?

रागी दलिया 

रागी दलिया पौष्टिक और पेट भरने वाला होता है। इसे बनाने के लिए आप रागी के आटे को पानी या दूध के साथ पकाएं और इसमें स्वाद मिलाने के लिए गुड़ या शहद डालें। 

रागी डोसा 

रागी को आप डोसा के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रागी का डोसा बनाने के लिए बस आपको रागी के आटे को उड़द दाल और चावल के साथ मिलाकर डोसा बैटर तैयार करना है। फिर बैटर को रात भर फर्मेंट होने के लिए रख दें और फिर गर्म तवे पर डोसा बनाएं और चटनी या सांभर के साथ खाएं। 

रागी रोटी

रागी के आटे को गेहूं के आटे या अन्य ग्लूटेन-मुक्त आटे के साथ पानी और नमक के साथ गूंठ लें। आटे की रोटियां बेल लें और उन्हें तवे पर पकाएं, फिर इन्हें करी या दही के साथ परोसें।

रागी उपमा 

रागी का उपमा बनाने के लिए रागी के आटे को गाजर, मटर और प्याज जैसी सब्जियों के साथ भून लें। फिर इसमें पानी डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें नमक, मसाले डालें और धनिया डालकर सर्व करें।

रागी के लड्डू 

रागी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले रागी को अच्छी तरह भून लें। फिर इसमें गुड़, खजूर और घी डालकर अच्छी करह मिला लें और लड्डू का आकार देकर ठंडा होने के लिए रख दें। 

महिलाएं हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए रागी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे किसी भी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर इसका सेवन करना बंद कर दें या फिर इसे डाइट में शामिल करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

]]>
https://chhattisgarhstate.com/ragi-is-very-beneficial-for-womens-health-include-it-in-your-diet-in-this-way/feed/ 0
PCOD से पीड़ित महिलाएं करें प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, सेहत के लिए होता है जरूरी https://chhattisgarhstate.com/women-suffering-from-pcod-should-eat-breakfast-rich-in-protein-it-is-important-for-health/ https://chhattisgarhstate.com/women-suffering-from-pcod-should-eat-breakfast-rich-in-protein-it-is-important-for-health/#respond Wed, 28 Aug 2024 10:54:50 +0000 https://chhattisgarhstate.com/?p=2864 पीसीओडी की डेली डाइट में प्रोटीन होना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे में नाश्ते में प्रोटीन लेना क्यों जरूरी है?  

Why Do People With PCOD Need More Protein: पीसीओडी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। अगर डाइट और लाइफस्टाइल को बैलेंस रखा जाए, तो इसे पूरी तरह खत्म भी किया जा सकता है। पीसीओडी में कई चीजों को खाने की मनाही होती है। ऐसे में जंक और प्रोसेस्ड फूड और खासकर मैदा से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसी तरह कुछ चीजें पीसीओडी कंट्रोल करने में मददगार होती हैं। जैसे कि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ। अन्य पोषक तत्वों की तरह प्रोटीन भी पीसीओडी की डाइट में जरूरी होता है। खासकर ब्रेकफास्ट में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। ऐसे में अगर आप प्रोटीन अवॉइड करते हैं, तो आपको थकावट और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में प्रोटीन लेने से क्या फायदे होते हैं। आइए इस लेख में जानें इसके बारे में।

पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में प्रोटीन लेना क्यों जरूरी होता है- Why Is Protein Rich Breakfast Important For Pcod

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है- Boost Metabolism

बॉडी को एक्टिव रखने के लिए मेटाबॉलिज्म अच्छा होना जरूरी है। हर खाद्य पदार्थ के कैलोरी बर्न होने और मेटाबॉलिज्म रेट अलग-अलग होते हैं। नाश्ते में प्रोटीन लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। प्रोटीन को पचने में समय लगता है, इससे यह बॉडी के कैलोरी बर्न होने पर ठीक से काम करता है। इसलिए नाश्ते में प्रोटीन होना जरूरी है। 

भूख कंट्रोल रहती है- Control Hunger

अगर आप नाश्ते में प्रोटीन नहीं लेते हैं तो आपको दिनभर भूख लगती रहेगी। इसलिए नाश्ते में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन जरूर लें। प्रोटीन होने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसके कारण आपकी क्रेविंग भी कंट्रोल रहेगी। पीसीओडी के साथ अगर आपको वेट लॉस करना है, तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है- Maintain Blood Sugar Level

पीसीओडी हार्मोन असंतुलन से जुड़ी समस्या है। इसलिए इसमें ब्लड शुगर लेवल भी असंतुलित हो सकता है। ज्यादा मीठा या कार्ब्स लेने से इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ सकता है। अगर आप नाश्ते में कार्ब्स या फैट्स ज्यादा लेते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके कारण आपको थकावट और सुस्ती आ सकती है। इसलिए अपने नाश्ते में प्रोटीन एड करना जरूरी है। प्रोटीन को पचने में समय लगता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है और इंसुलिन का बैलेंस भी मेंटेन रहता है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर एड करें। 

कमजोरी और थकावट नहीं होती- Reduce Weakness

प्रोटीन के सेवन से आपको कमजोरी और थकावट नहीं होगी। इससे आपमें दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल होने से आप एक्टिव महसूस करेंगे। इसलिए अपने नाश्ते में प्रोटीन जरूर एड करें। 

पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में क्या-क्या खा सकते हैं- What To Eat In PCOD Protein Breakfast

  • पीसीओडी में ब्रेकफास्ट में आप प्रोटीन युक्त किसी भी चीज का सेवन कर सकते हैं। 
  • ऐसे में आप पनीर और बेसन के चीले खा सकते हैं। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी।
  • क्रेविंग कंट्रोल रखने के लिए आप ओट्स भी खा सकते हैं। इसमें फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स डालना न भूलें। 
  • आप पनीर या टोफू के सेंडविच भी खा सकते हैं। इससे आपकी क्रेविंग कंट्रोल भी होगी। 

]]>
https://chhattisgarhstate.com/women-suffering-from-pcod-should-eat-breakfast-rich-in-protein-it-is-important-for-health/feed/ 0