By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम
Notification Show More
Font ResizerAa
  • रोजगार
  • स्थल
  • आध्यात्मिक/धार्मिक
  • वन्य जीवन और प्रकृति
  • स्टार्टअप
  • शिक्षा
  • स्थल
Reading: इंटरमिटेंट फास्टिंग कितने प्रकार की होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके नियम
Share
Font ResizerAa
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम
Search
  • Home
    • छत्तीसगढ़
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम > Blog > हेल्थ > इंटरमिटेंट फास्टिंग कितने प्रकार की होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके नियम
हेल्थ

इंटरमिटेंट फास्टिंग कितने प्रकार की होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके नियम

Editor Desk
Last updated: September 16, 2024 10:51 pm
Editor Desk Published September 16, 2024
Share
SHARE

How Many Types Of Intermittent Fasting:  इन दिनों सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह कितने प्रकार होती है?  

Contents
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?कितने टाइप की होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग?इंटरमिटेंट फास्टिंग से शरीर को मिलने वाले फायदे- Benefits of intermittent fasting to the body

How Many Types Of Intermittent Fasting: पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन काफी देखा गया है। कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर एक्ट्रेस नेहा धूपिया तक ने इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए अपना वजन घटा चुके हैं। भारती सिंह द्वारा इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए वजन घटाने के बाद ही यह  आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। सेलेब्स जब इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए वेट लॉस करते हैं, तो एक पूरा प्लान बनाते हैं, लेकिन जब बात आम लोगों की आती है, तो वह इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में सिर्फ इतना जानते हैं उन्हें 10 से 12 घंटे के गैप पर खाना खाना है।

वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोग सोशल मीडिया ट्रेंड को देखकर इंटरमिटेंट फास्टिंग का पैटर्न खुद से बनाकर ही फॉलो करने लगते हैं। अगर आपने भी कभी ऐसा करने की सोची है, तो रूक जाइए। क्योंकि इंटरमिटेंट फास्टिंग एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है और आज इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?

इंटरमिटेंट फास्टिंग खाना खाने का एक तरीका है। इसमें आप एक खास समय पर अपना भोजन करते हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप दिन के एक समय में बैलेंस खाना खाते हैं और दिन के दूसरे हिस्से में भूखे रहते हैं। वजन घटाने के लिए यह तरीका काफी अच्छा है। एक्सपर्ट के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए 1 महीने में 4 से 5 किलो तक वजन घटाया जा सकता है।

कितने टाइप की होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग?

ऋचा गंगानी की मानें तो इंटरमिटेंट फास्टिंग कई तरह की होती है और यह विभिन्न लोगों के खाने और वह कितने समय में कितना वजन घटाना चाहता है, इस पर निर्भर करता है।

16/8 इंटरमिटेंट फास्टिंग – इंटरमिटेंट फास्टिंग के इस पैटर्न में आपको दिन के 8 घंटे खाना खाने की इजाजत होती है, जबकि 16 घंटे आपको बिना कुछ खाए और पिए रहना पड़ता है। एक्सपर्ट के अनुसार 16/8 पैटर्न में आप दिन के 8 घंटे में नाश्ता, लंच या डिनर को शामिल कर सकते हैं।

5/2 इंटरमिटेंट फास्टिंग – इस पैटर्न को फॉलो करने वाले लोगों को सप्ताह में 5 दिन सामान्य और बैलेंस मील खाने के लिए कहा जाता है। वहीं, 2 दिन उपवास करने की जरूरत होती है। हालांकि इन 2 दिनों में आप अगर शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो लो कैलोरी फूड का सेवन कर सकते हैं। 

14/10 इंटरमिटेंट फास्टिंग – इसमें आप 14 घंटे बिना खाए रहते हैं और 10 घंटे में आप अपने मील्स ले सकते हैं। 

1/1 अल्टरनेटर फास्टिंग – इस डाइटिंग पैटर्न के दौरान आप एक दिन नॉर्मल खाना खाते हैं और एक दिन आप लो कैलोरी फूड लेते हैं। 

इंटरमिटेंट फास्टिंग से शरीर को मिलने वाले फायदे- Benefits of intermittent fasting to the body

एक्सपर्ट का कहना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग सिर्फ वजन घटाने में मदद नहीं करती है, बल्कि इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। साथ ही शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में।

1. मधुमेह को नियंत्रित करता है।

2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

- Advertisement -

3. तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।

4. आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंट, ब्रेस्टफीडिंग और किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करने वाले लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से पहले सलाह लेनी चाहिए। 

You Might Also Like

ये 4 तरह के अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड बढ़ा सकते हैं डायबिटीज का जोखिम, नई स्टडी में हुआ खुलासा

आप भी करते हैं शिशु के आसपास स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की गलती? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

हार्ट अटैक का कारण बन सकता है कोरोनरी धमनी रोग (CAD), जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज?

महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है रागी, इस तरह से करें डाइट में शामिल

महिलाओं के फायदेमंद होता है चौलाई का साग, डाइट में जरूर करें शामिल

TAGGED:## Expert Verified # Health News# intermittent fasting
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News
आध्यात्मिक/धार्मिक

क्या हमारा भाग्य पहले से ही लिखा होता है या यह हमारे कर्मों से निर्धारित होता है?

News Desk News Desk June 16, 2024
Gagnai Reservoir tourism: प्रकृति की गोद में स्थित गगनई जलाशय में नौकायन का भरपूर आनंद ले सकते हैं पर्यटक
रायपुर @मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 नवीन इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी
घर में पैसा नहीं टिकता तो आज ही 10 चीज घर से हटा दो अमीर बनने से कोई नहीं रोकेगा
सफाई कर्मचारियों के लिए ऋण आधारित योजनाएं – पे ऐंड यूज सामुदायिक शौचालय योजना
  • भारत
  • रोजगार
  • स्थल
  • त्योहार
  • वन्य जीवन और प्रकृति
  • जॉब – एजुकेशन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल

About US

At ChhattisgarhState.com, we are dedicated to bringing you the latest news, information, and insights about the vibrant and diverse state of Chhattisgarh. Whether you're a resident, a visitor, or simply curious about this unique region, our goal is to provide you with a comprehensive and engaging resource.
Quick Link
  • GET IN TOUCH
  • BECOME WRITER
  • ADVERTISE WITH US
  • Member Login
  • Password Reset
Top Categories
  • आध्यात्मिक/धार्मिक
  • वन्य जीवन और प्रकृति
  • टेक – ऑटो
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
- Advertisement -
- Advertisement -
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम
© Chhattishgarhstate.com. The Code Symc. All Rights Reserved.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?