By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम
Notification Show More
Font ResizerAa
  • रोजगार
  • स्थल
  • आध्यात्मिक/धार्मिक
  • वन्य जीवन और प्रकृति
  • स्टार्टअप
  • शिक्षा
  • स्थल
Reading: सरगुजा@ पुलिस द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Share
Font ResizerAa
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम
Search
  • Home
    • छत्तीसगढ़
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम > Blog > न्यूज़ > सरगुजा@ पुलिस द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
न्यूज़

सरगुजा@ पुलिस द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Editor Desk
Last updated: September 5, 2024 11:44 am
Editor Desk Published September 5, 2024
Share
SHARE

छात्र छात्राओं कों आवश्यक विधिक जानकारियों से अवगत कराने, महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियों से अवगत कराने, नवीन कानूनों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, साइबर ठगी की घटनाओ से अवगत कराकर साइबर अपराधों में कमी लाने एवं यातायात के नियमो के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल द्वारा पुलिस टीम कों स्कूल/कॉलेज जाकर छात्र छात्राओं कों जन जागरूकता शिविर के माध्यम से जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम में गत दिवस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों के उपस्थिति में थाना कोतवाली पुलिस टीम, यातायात शाखा पुलिस टीम एवं पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभिव्यक्ति ऐप, साइबर सुरक्षा के उपाय, और महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में जानकारी देकर छात्राओं को सशक्त बनाया गया। साथ ही साइबर खतरों के प्रति सचेत रहते हुए, छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा छात्राओं कों सम्बोधित करते हुए कहा कि सरगुजा पुलिस द्वारा छात्राओं/महिलाओ की सुरक्षा हेतु सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में सतत प्रयास किये जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम के जरिये छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा हैं, आप सभी छात्राओं के बीच आकर कार्यक्रम किये जाने का प्रमुख उद्देश्य हैं कि आप सभी पुलिस टीम से सीधे जुड़ सके एवं घर परिवार एवं अन्य स्थानों पर हो रही परेशानियों कों आप स्वयं खुलकर बता सके, छात्राएं अपनी समस्याओं कों अपने माता पिता से बताये, किसी भी परेशानी का निदान बात कर हल किया जा सकता हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा आगे भी निरंतर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार द्वारा साइबर अपराध के बारे में छात्राओं कों जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध सबसे नवीनतम किस्म का अपराध हैं, साइबर अपराध में आपकी छोटी से लापरवाही आपको वित्तीय नुकसान करा सकती हैं, ऐसे मामलो में आवश्यक हैं कि छात्राएं अपने परिजनों से जुड़े रहे, और किसी भी प्रकार की घटना होने के आभास पर तत्काल परिजनों कों सूचित करते हुए पुलिस सहायता प्राप्त करनी चाहिए, उप निरीक्षक रंभा साहू ने अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग के तरीके बताते हुए गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई, छात्राओं/महिलाओं को किसी भी परेशानी में निःसंकोच पुलिस की सहायता लेनी चाहिए और सुरक्षा के हर संभव उपाय करने चाहिए।

यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त द्वारा छात्राओं को यातायात के नियमों एवँ सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा कों ध्यान देकर आवश्यक सावधानी बरतने की पर जोर दिया गया साथ ही सरगुजा पुलिस के त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 की जानकारी दी गई, इस हेल्पलाइन नंबर के जरिये यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों की सूचना उक्त नंबर पर भेजी जा सकती हैं, सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम गोपनीय रखे जाने की जानकारी भी दी गई, विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.एल. मिश्रा द्वारा विद्यालय और पुलिस विभाग के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम में दौरान महिलाओं की सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं यातायात सुरक्षा पर भाषण और कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया जिसमे विद्यालय की छात्रा श्रुति ने प्रथम स्थान हासिल किया, साइना ने द्वितीय एवँ डिंपल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं की प्रस्तुति सराहनीय रही। प्रतिभागियों को सुरगुजा पुलिस द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका सुनीता दास की देखरेख में विशेष चित्रकला एवं रंगोली प्रस्तुत किया गया छात्राओं ने रंगोली और सुरगुजा पुलिस के ट्रैफिक पर आधारित चित्रकला प्रस्तुत किया, जिसने महिलाओं की सुरक्षा के महत्व और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से सुरक्षा और जागरूकता के संदेश को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्कूल संस्थान के शिक्षक शिक्षिका, नव साक्षरता उल्लास से प्रीति तिवारी और रजनीश मिश्रा सहित पुलिस मितान के सदस्य श्रुति तिवारी, शिवांगी गुप्ता, सुधा यादव, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, फैज़ अहमद, और श्रेयांश तिवारी ने कार्यक्रम आयोजन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया

You Might Also Like

जुआ खेलने का शौक तो था, पर अब जेल की हवा खानी पड़ेगी!” पढ़िए खबर

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का ऐतिहासिक लोकार्पण | पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ | मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मौजूदगी

बलरामपुर में नकाबपोश बदमाशों ने किसान पर चलाई गोलियां,जोगी कांग्रेस नेता के भाई को हाथ और पेट में लगी चोट, गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर

सरगुजा ब्रेकिंग: उदयपुर में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

कदनई घुनघुट्टा नदी में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे पिकनिक मना रहे लोगों की कार अचानक बाढ़ आने से बह गई

TAGGED:ambikapurnewschhattisgarhnewsnews
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment
  • pussy8888_tjKt says:
    February 11, 2026 at 11:20 pm
    Your comment is awaiting moderation.

    Explore top-quality games and convenient features with pussy8888 and start playing right now!
    Users appreciate that Pussy8888 supports both desktop and mobile play, ensuring gaming on the go.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News
बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमासरकारी योजनाएं

कयर कामगारों के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना

Editor Desk Editor Desk July 3, 2024
स्पेस एडवेंचर पर हाइलाइटेड मूवीज़: जरूर देखें
राहुल यादव का सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन: परिवार का गौरव बढ़ाया, 36वीं रैंक के साथ सपना हुआ साकार
महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना
राजस्थान@ के कोटा में मुक्तिधाम से राख और अस्थियां चोरी, तंत्र-मंत्र की आशंका
  • भारत
  • रोजगार
  • स्थल
  • त्योहार
  • वन्य जीवन और प्रकृति
  • जॉब – एजुकेशन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल

About US

At ChhattisgarhState.com, we are dedicated to bringing you the latest news, information, and insights about the vibrant and diverse state of Chhattisgarh. Whether you're a resident, a visitor, or simply curious about this unique region, our goal is to provide you with a comprehensive and engaging resource.
Quick Link
  • GET IN TOUCH
  • BECOME WRITER
  • ADVERTISE WITH US
  • Member Login
  • Password Reset
Top Categories
  • आध्यात्मिक/धार्मिक
  • वन्य जीवन और प्रकृति
  • टेक – ऑटो
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
- Advertisement -
- Advertisement -
अतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगमअतुल्य छत्तीसगढ़: संस्कृति, सौंदर्य और समृद्धि का संगम
© Chhattishgarhstate.com. The Code Symc. All Rights Reserved.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?